Articles by "indian-television"
Showing posts with label indian-television. Show all posts
taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,


उन्होंंने टाइगर को ब्रेकअप की भी धमकी दी। दिशा पाटनी ने जब सख्ती से काम लिया तो टाइगर ने तारा से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। टाइगर अब दिशा को मनाने की पुरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिशा के साथ एक कोला एड भी शूट किया है। दोनों का ऐड इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। इन सबके बावजूद दिशा ने टाइगर को माफ नहीं किया है।


टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रोमांस हमेशा चर्चा में रहता है। पिछले कई महीनों से इनके प्यार भरे रिश्तों की कम तकरार की ज्यादा चर्चा होती है। फिल्म SOTY की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ का नाम तारा सुतारिया से जुड़ रहा था। आपको बता दे ये गॉसिप नहीं बल्कि सच है। इसी वजह से दिशा पाटनी आजकल टाइगर श्रॉफ से नाराज चल रही हैं। दिशा पाटनी को इस सच का पता चल गया था कि टाइगर श्रॉफ उन्हें चीट कर रहे हैं। दिशा इस वजह से टाइगर से काफी नाराज हुईं।

पहले ये खबरें भी आई थी कि टाइगर की मम्मी दिशा को पसंद नहीं करती लेकिन बाद के दिनों में आएशा श्रॉफ और जैकी श्रॉफ ने दोनों के रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी थी! कहा जाता है कि दिशा पाटनी टाइगर को लेकर कुछ ज़्यादा ही पॉज़ेसिफ हैं।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,


तीनों खान स्टार्स की ये मीटिंग मीडिया से बचकर रखी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों एक्टर्स के बीच उनके करियर को लेकर बातचीत हुई थी। उनकी ये मुलाकात शाम के वक्त हुई थी जो कि रात 8 बजे तक चली थी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि मुलाकात के पीछे का कारण किसी प्रोजेक्ट में तीनों खान का साथ आना भी हो सकता है।

बॉलीवुड के तीनों खान आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की आपस में मजबूत दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। तीनों खान स्टार्स जब भी साथ में आते हैं लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो जाती है। सोशल मीडिया पर तीनों की तस्वीरें ट्रेंड करने लगती हैं। खबर है कि हाल ही में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने एक सीक्रेट मीटिंग की। जो कि किंग खान के बांद्रा स्थित घर पर रखी गई थी

हालांकि यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है कि मीटिंग में दरअसल हुआ क्या। लेकिन चर्चाओं की मानें तो तीनों भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर ही एक दूसरे संग बातचीत करने जुटे।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,



अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते है। पहले अर्जुन अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े सवालों को जवाब देने से बचते थे। हाल फिलहाल में ही उन्होंने ग्रैब्रिएला की लेटेस्ट तस्वीर को साझा करने के साथ ही जानकारी दी कि वह तीसरी बार पिता बनने वाले है। अर्जुन को पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां माइरा और माहिका है और मेहर से अलगाव के बाद गैब्रिएला से उनका नाम जुड़ता रहा।

खैर जब अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया तो फैंस को एक तरह से झटका ही लगा। दरअसल अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर को 6 महीने तक छुपाए रखा। हैरानी वाली बात तो यह है कि इस खबर से अर्जुन के करीबी भी वाकिफ नहीं थे और लिस्ट में मेहर का नाम भी शामिल है।

वैसे जब मेहर को इस खबर का पता चला तो उन्होंने इसे काफी स्पोर्टिंगली तरीके से लिया है। मेहर की करीबियों का कहना है कि वह ऐसी खबरों से प्रभावित नहीं होती है, वह सिर्फ अपनी बेटियों की परवरिश अच्छे से करना चाहती है।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,


रिपोर्ट कि मानें तो इस बायोपिक का नाम कारगिल गर्ल है, लेकिन ये अभी तक ऑफिशियल तौर पर घोषणा नहीं की गई है। कारण ये है मेकर्स अभी तक मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं। धड़क गर्ल फिल्म में अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं, जाह्नवी कपूर पॉयलट फ्लाइंग ट्रेनिंग ले रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने पिछले साल धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, जाह्नवी कपूर आने वाले महीने में कई ब्रॉन्ड के एड में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल श्रीदेवी की बेटी इन दिनोंं अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं, ये फिल्म इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर गुंजन सक्सेना पर आधारित है। जाह्नवी कपूर की पॉयलट के लुक में कस्वीर सोशल मीिडया पर जमकर वायरल हुई, और अब फिल्म के टाइटल को क्लियरेंस का इंतजार है।

जाह्नवी कपूर इन दिनों इंदौर फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही हैं, ये वो जगह है जहां इंडिया के बेस्ट पॉयलट को ट्रेनिंग की जाती है। मुंबई मिरर से बात करते हुए एक् सोर्स ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ एयर फोर्स स्टेशन के पास भी की जाएगी।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,



बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी लव-लाइफ को लेकर खूब छाई हुई हैं। जिसमें वह न्यूयार्क की सड़कों में अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ भागती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को सुष्मिना ने शेयर करके कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे साथ भाग चलो रोहमन।

आए दिन कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जिससे चर्चा में आ ही जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ये तो सब ही जानते है कि सुष्मिता इन दिनों 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं पिछले काफी वक्त से सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी शेयर करते रहते है। हाल में ही ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में एक तस्वीर शेयर की है।