Articles by "badibadi-khabar"
Showing posts with label badibadi-khabar. Show all posts
taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
लखनऊ आरपीएफ में तैनात दरोगा पूरन सिंह नेगी (35) का खून से लथपथ शव आलमबाग के मवैया से मानकनगर रूट पर रेलवे क्रासिंग के पास मिला। दरोगा के बाएं सीने में गोली मारी गई थी। मंगलवार देर रात को झाड़ियों में शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से दरोगा का सर्विस पिस्तौल, पर्स व नौ कारतूस मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार देर शाम तक आलमबाग थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले पूरन सिंह नेगी आरपीएफ में दरोगा के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती चारबाग रेलवे स्टेशन पर थी। उनकी पत्नी अनिता व दो बच्चे दिल्ली के बदरपुर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक पूरन सिंह आलमबाग के सरदारीखेड़ा में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात 10 बजे तक वह चारबाग अपने ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे। तो अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की।

 इसी बीच किसी ने सूचना दी कि मवैया से मानकनगर रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग के पास झाड़ियों में किसी दरोगा का शव खून से लथपथ पड़ा है। इसकी सूचना मिलने पर आलमबाग और मानकनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां खून से लथपथ दरोगा बेसुध देखकर आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस के मुताबिक गोली दरोगा पूरन सिंह नेगी के बाएं सीने में लगी थी।

  
—--------------------------------------

किसी भी प्रकार की खबर/रचनाये हमे व्हाट्सप नं0 8112741975 या khojkhabar.info@gmail.com पर सॉफ्टमोड पर भेजें।

साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे KHOJ KHABAR NEWS से प्रतिनिधि, ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8112741975 पर संपर्क करें।

कृपया यह ध्यान दे की कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि 500 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा ।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
किसानों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के असर, दिसंबर की सर्दी और कोविड संकट को देखते हुए केंद्र सरकार इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास में लगी है। नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और किसानों के बीच थोड़ी देर में बैठक शुरू होने जा रही है। इस बीच किसान नेताओं ने मंगलवार को ‘भारत बंद' सफल होने का दावा करते हुए कहा कि जब वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे तो अपनी मांगों पर केवल ‘हां' या ‘नहीं' में जवाब मांगेंगे। किसान नेताओं का एक समूह मंगलवार शाम को शाह से मुलाकात करेगा। एक दिन बाद बुधवार को उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी।

अमित शाह से मिलेंगे ये किसान नेता
राकेश टिकैत, गुरुनाम सिंह चढ़ूनी, हनन मुला, शिव कुमार कक्का जी, बलवीर सिंह राजेवाल, रुलदू मानसा, बूटा सिंह बुर्जगिल, हरिंदर सिंह लखोवाल, दर्शन पाल, कुलवंत सिंह संधू, बोध सिंह मानसा।

किसान नेता आर.एस. मनसा ने कहा, ‘‘बीच का कोई रास्ता नहीं है। हम आज की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से केवल ‘हां' या ‘नहीं' में जवाब देने को कहेंगे।'' मनसा ने दावा किया कि केंद्र सरकार ‘भारत बंद' के सामने झुक गयी है। एक अन्य नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ‘भारत बंद' सफल रहा और केंद्र सरकार को अब पता है कि उसके पास कोई रास्ता नहीं है।

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 25 राज्यों में करीब 10,000 जगहों पर बंद आहूत किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकारी बुराड़ी के मैदान नहीं जाएंगे क्योंकि यह एक ‘खुली जेल' है। उन्होंने रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली और हरियाणा की जनता को परेशान नहीं करना चाहते।
taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस की स्थिति को गंभीरता को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आज एक सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्र को सम्बोधित कर रहे हैं। अपने भावनात्मक सम्बोधन में पीएम मोदी ने सबसे पहले जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए देशवासियों को धन्यवाद् कहा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश भर में लॉक डाउन का ऐलान भी कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस महामारी ने पूरे विश्व में तबाही मचा रखी है। उन्होंने कहा कि कई समर्थ देश भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने देश भर में लॉक डाउन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि या लॉक डाउन पूरे 21 दिन यानी तीन हफ्ते का होगा। 

पीएम मोदी ने जनता से आग्रह करते हुए कहा है कि इन 21 दिनों में कोई भी भारतवासी अपने घरों से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हमें इसकी चैन को तोड़ना होगा।ki

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का एक ही तरीका है और वो है सोशल डिस्टन्सिंग, यानी एक दूसरे से दूरी बनाए रखना और अपने अपने घरों में रहना। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास कोरोना से बचने के लिए एक ही मार्ग है, और वो है अपने घरों में रहना, तभी हम इसे फैलने से रोक सकेंगे।


taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
गोमतीनगर और तेलीबाग इलाके में महिलाओं से अभद्रता की गई। विरोध करने पर शोहदे मारपीट पर कर फरार हो गए। पीड़िताओं ने गोमतीनगर और पीजीआई कोतवाली में मुकदम दर्ज कराया है। 

विकासखण्ड निवासी किशोरी के अनुसार मंगलवार को वह परिवार संग रंग खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी के घर होली मिलने आए अजय यादव, विनोद रावत और बॉबी यादव घर में घुस आए। वह लोग जबरन रंग लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपी किशोरी से अभद्रता करने लगे। बेटी के साथ गलत हरकत का विरोध करने पर विनोद और उसके साथियों किशोरी की मां को पीट दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। 

वहीं, तेलीबाग निवासी महिला का आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह घर पर मौजूद थी। उसी बीच मोहल्ले में रहने वाला शिल्की घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को जबरदस्ती रंग लगाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। हंगामें की आवाज सुन महिला के पति और ससुर बीच बचाव करने लगे। इस पर शिल्की मारपीट करते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


Back To Top