Articles by "AGRA"
Showing posts with label AGRA. Show all posts
taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
प्रदेश में आगरा के कुल छह लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।आगरा के परिवार के संपर्क में आया एक और व्यक्ति कोरोना वायरस (कोविड-4) से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस व्यक्ति को आगरा को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए एक नमूने केपॉजिटिव आने के बाद उसे एनआईवी पुणे दोबारा पुष्टि के लिए भेजा गया है। 
शनिवार को आठ यात्रियों को कोरोना वायरस जैसे लक्षणों के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन अलीगढ़, एक सफदरजंग अस्पताल दिल्ली और चार सिद्धार्थ नगर में भर्ती कराए गए हैं। 
तीन चिकित्सा संस्थानों में जांच की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने तीन और चिकित्सा संस्थानों में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच की सुविधा शुरू कर दी है। 
रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सैफई, 
एएमयू अलीगढ़ और बीएचसी वाराणसी में अब कोरोन वायरस जांच की सुविधा मिलेगी। हालांकि पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे से ही होगी।

taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,



आगरा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोट छापने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मामले में पांच युवक को गिरफ्तार किया है। इनके पास भारी मात्रा में जाली नोट समेत कई उपकरण बरामद मिले हैं।जाली नोट छापने वाले पांच युवक आगरा के रहने वाले हैं। एसटीएफ ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर फेज दो में छापा मारकर सरगना सहित इन युवकों को पकड़ा है। ये शातिर स्टाम्प पेपर पर 100 के जाली नोट छापते थे।

मौके से 100 के जाली नोटों की तीन गड्डी, मोबाइल, स्टाम्प पेपर, स्केनर बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो डेढ़ साल से ये धंधा कर रहे थे। अब तक लाखों रुपये खपा चुके हैं।

सरगना का नाम ओमकार झा निवासी राजपुर चुंगी सदर है। अन्य आरोपियों में अवधेश सविता निवासी शमसाबाद, सुनील सिसौदिया निवासी धिमिश्री शमसाबाद, शिवम तोमर निवासी कहरई ताजगंज और लाखन निवासी मियांपुर फतेहाबाद है।