बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के
पति हिमालय दासानी
को मुंबई पुलिस ने
बुधवार को गिरफ्तार
किया है। हिमालय
पर आरोप है
कि वो मुंबई
के लोखंडवाला इलाके
में गैंबलिंग रैकेट
चला रहे थे।
हिमालय को मुंबई
की अंबोली पुलिस ने
अरेस्ट किया है।
पुलिस इस मामले
में कई अन्य
लोगों को हिरासत
में लेकर पूछताछ
कर रही है।
मुंबई पुलिस सूत्रों की
मानें तो कुछ
दिन पहले उन्होंने
अंधेरी में छापेमारी
की थी। छापेमारी
के दौरान 15 लोगों
को अरेस्ट किया
गया था। जांच
में हिमालय दासानी
का नाम सामने
आया है। मुंबई
के अंधेरी पश्चिम के
इंफिनिटी मॉल
में पिछले महीने
पुलिस ने
छापेमारी की थी।
इस पूरे मामले
पर अभी हिमालय
या उनकी फैमिली
की ओर से
कोई बयान नहीं
दिया गया है।
बता दें हिमालय
दासानी बॉलीवुड की मशहूर
एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हैं।
हिमालय दासानी खुद भी
बॉलीवुड एक्टर रहे हैं।
हिमालय ने बॉलीवुड
में पत्नी भाग्यश्री
के साथ कई
फिल्मों में काम
किया है। हालांकि
सभी फिल्में बुरी
तरह से फ्लॉप
हुईं। अब अभिनेत्री
भाग्यश्री और हिमालय
दासानी के बेटे
अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों
में कदम रख
चुके हैं।
Post A Comment:
0 comments:
Note: Only a member of this blog may post a comment.