सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंघई बाजार की ही रहने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप जंघई पुलिस चौकी के इंचार्ज पर लगाया है।कहा कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार UP32JN0573 में भदोही फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ने ने नाम पर साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मिलकर आप बीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज द्वारा महिला के साथ किए गए इस कुकर्म की घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाए महिलाएं अपने को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी।
विस्तार

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जंघई के इंचार्ज पर जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।कहा कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में लेकर भदोही गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में अनियंत्रित होकर कार खड्ड में चली गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में चौकी इंचार्ज पकड़े गए।
थाने के कई दरोगा और सिपाही दे रहे धमकी
अनुसूचित जाति की ने उच्च अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके साथ चलती हुई कार में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित महिला के साथ शराब के नशे में धुत पाए गए। मौके पर पुलिसकर्मियों से रो रो कर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई।
ग्रामीणों का कहना है कि मामला पुलिसकर्मियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला जिले के आला अधिकारियों से लगातार न्याय की गुहार कर रही है। महिला का यह भी आरोप है कि जंघई पुलिस चौकी में तैनात अन्य दरोगा और सिपाही भी उसे धमकी दे रहे हैं और आरोप वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
Post A Comment:
0 comments:
Note: Only a member of this blog may post a comment.