दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। कई महीनों से अलका लांबा पार्टी से नाराज चल रही थीं। अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अलका लांबा के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार को अलका लांबा ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी।

अलका लांबा वर्तमान में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। अलका लांबा ने लिखा, 'आप आदमी पार्टी को गुड बॉय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का वक्त गया है।' उन्होंने ट्वीट में सभी का आभार व्यक्त किया है।

कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के बाद कयास लगाने जाने लगे हैं कि क्या अलका लांबा फिर से कांग्रेस में वापस जाएंगी। हालांकि, इसपर अभी अलका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अलका लांबा तब सुर्खियों में आईं थी, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के खिलाफ जाने के आरोप में उनसे इस्तीफा मांग लिया था।

Axact

Admin

A passionate Journalist and RTI Activist

Post A Comment:

0 comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.