सेना ने पहली बार महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी में सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया था।


रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं की भागीदारी 20% होगी। महिलाओं की भर्ती पीबीओआर (पर्सनल बिलो आफिसर रैंक) रोल में की जाएगी।

सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ कैंटोनमेंट इलाकों की देखरेख करना होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और साजोसामान की मूवमेंट को संचालित करती है।

सेना पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं की सालाना भर्ती की दर 52 रहेगी। अभी तक सेना की मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं को भर्ती किया जाता है। महिलाओं को युद्ध में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

Axact

Admin

A passionate Journalist and RTI Activist

Post A Comment:

0 comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.