taja khabar aaj tak ki khabar news samachar khoj khabar, hindi news portal ,indian news ,bharat khabar ,
भारी वाहन बनाने
वाली अग्रणी कंपनी
अशोक लेलैंड सितंबर
में अपने कई
प्लांट 5 से 18 दिन तक
के लिए बंद
रखेगा। बिक्री में लगातार
गिरावट के चलते
ये फैसला लिया
गया है। इसको
लेकर कंपनी की
ओर से बयान
जारी किया गया
है। कंपनी ने
बंबई शेयर बाजार
को भेजी सूचना
में जो जानकारी
दी है, उसके
मुताबिक चेन्नई की कंपनी
ने अपने एन्नोर
कारखाने में 16 दिन कामकाज
बंद करने की
घोषण की है।
अशोक लेलैंड की होसुर
(तमिलनाडु) इकाई में
पांच दिन, अलवर
(राजस्थान) में 10 दिन, महाराष्ट्र
के भंडारा कारखाने
में 10 दिन और
उत्तराखंड की पंतनगर
इकाई में 18 दिन
कामकाज बंद रखने
का फैसला लिया
है। कंपनी के
फैसले से इस
दौरान करीब 50 हजार
कर्मचारियों को घर
पर बैठना होगा।
इससे पहले सितंबर
महीने की शुरुआत
में कंपनी की
ओर से जानकारी
दी गई थी
कि चेन्नई स्थित
एन्नोर प्लांट 6 सितंबर से
5 दिन के लिए
बंद रहेगा।
हिंदुजा समूह की
अशोक लेलैंड के
वाहनों की बिक्री
में भारी गिरावट
आई है। अशोक
लेलैंड के वाहनों
बीते माह (अगस्त)
में 70 प्रतिशत घटी है।
अशोक लेलैंड की
कुल बिक्री अगस्त
में 70 फीसदी घटकर 3,336 ट्रक
रह गई थी।
पिछले साल इसी
महीने में कंपनी
ने 11,135 ट्रक बेचे
थे।
