त्रिपुरा के स्वास्थ्य
मंत्री सुदीप रॉय बर्मन
को शुक्रवार को
राज्य की कैबिनेट
से निकाल दिया
गया है। उन
पर पार्टी विरोधी
गतिविधियों में शामिल
होने का आरोप
है। मुख्यमंत्री बिप्लब
कुमार देब और
उनके डिप्टी जिष्णु
देव वर्मा अब
इस मंत्रालय की
जिम्मेदारी संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय
और मंत्रिमंडल) द्वारा
जारी और मुख्य
सचिव (प्रभारी) कुमार
आलोक के हस्ताक्षर
वाली अधिसूचना में
लिखा है, 'त्रिपुरा
के राज्यपाल ने
मुख्यमंत्री की सलाह
पर श्री सुदीप
रॉय बर्मन द्वारा
संभाले जाने वाले
मंत्रालय को मुख्यमंत्री
को आवंटित कर
दिया गया है।
श्री सुदीप रॉय
बर्मन अब मंत्रिपरिषद
के सदस्य नहीं
हैं।
23 मई को लोकसभा
चुनाव के नतीजे
आने के बाद
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों
से कहा था
कि राज्य में
उन्हें कई षड्यंत्रों
के बावजूद जीत
मिली है। उन्होंने
कहा था कि
भाजपा के अंदर
मौजूद शत्रुओं के
षड्यंत्रों को विफल
किया गया है।
देब ने कहा
था, 'हमारे अपने
लोगों ने हमारे
खिलाफ षड्यंत्र रचा।
उनका नाम लेने
की जरुरत नहीं
है। उनके नाम
अपने आप सामने
आ जाएंगे। पार्टी
ऐसे लोगों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई
करेगी।

Post A Comment:
0 comments:
Note: Only a member of this blog may post a comment.