मीका सिंह की बॉलीवुड में एक अलग पहचान है वो अपने गाने को साथ-साथ अपने बयानों के चलते भी खूब विवादों में रहते हैं। आए दिन एक नए बयान से वो विवादों में आते है लेकिन सबसे ज्यादा वो जब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को किस किया था।

जी हां वो किस्सा कोई नहीं बुल सकता दिन भी यही था और मौका भी बर्थडे का था। दरअसल, साल 2006 में मीका सिंह ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उस दौरान राखी सावंत भी वहां मौजूद थीं। केक काटते वक्त मीका राखी को जबरदस्ती किस करने लगे। पार्टी में मौजूद सभी लोग हैरान थे कि ये अचानक होने क्या लगा। राखी ने उस वक्त मीका पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया।

राखी मीका का यह किस लंबे समय तक चर्चा में रहा और इसकी वजह से मीका काफी विवादों में रहे थे। आपको बता दें कि मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे। मीका का असली नाम 'अमरीक सिंह' है और मीका अपने 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं।

Axact

Admin

A passionate Journalist and RTI Activist

Post A Comment:

0 comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.